ऐलनाबाद, 1 मई ( एमपी भार्गव) प्रत्येक धर्म के लोगों को अपने गुरुजनों की अरदास करते समय आतंकवाद का नाश हो का नारा भी अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता और आज प्रत्येक धर्म के लोक आतंकवाद की गतिविधियों से बुरी तरह से प्रभावित होकर दुखी हो रहे हैं । यह शब्द आज ऐलनाबाद में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण पांडिया के घर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहे। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग आपसी प्यार व भाईचारे के साथ रहते हैं लेकिन कुछ धर्मों के कट्टरवादी लोग एक दूसरे धर्म के खिलाफ जहर उगलकर लोगों के भाईचारे को खत्म करने में लगे हुए हैं । इस तरह की आतंकवादी सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिए । उन्होंने कहा कि हरियाणा में फसलों के बीज की क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और बीज में किसी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देव कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार का प्रयास है कि हर घर तक पेयजल उचित मात्रा में पहुंचे लेकिन कई बार सरकार की भी कुछ मजबूरियां हो जाती है जिस कारण से इस बार सिरसा जिले में भी पेयजल की किल्लत बनी हुई है लेकिन अब नहरों में पानी छोड़कर जलघरों की डिग्गी तक पानी पहुंचा दिया गया है फिर भी अगर किसी गांव में पानी की किल्लत है तो उसका भी अतिशीघ्र हल कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सत्यनारायण पांडिया , जगतार समालसर, लक्ष्मण दास सारस्वत, परमजीत सारस्वत, हनुमान पांडिया, परमजीत पम्मा, घनश्याम जोशी,महेश पारिक,शिव कुमार पांडिया, पवन कुमार आदि
मौजूद थे।
8 Comments
Leave A Reply
Cancel Reply
Great post. I was checking continuously this blog and I am impressed!
Extremely helpful info specially the last part 🙂 I care for such
info much. I was looking for this particular information for a long time.
Thank you and best of luck.
I’m excited to uncover this site. I want to to thank
you for your time just for this wonderful read!!
I definitely liked every part of it and I have you book-marked to look at new information in your blog.
tanks
Can I simply say what a relief to find somebody who really understands what they are discussing online.
You definitely know how to bring a problem to light and make it important.
More and more people ought to look at this and understand this
side of your story. I was surprised you aren’t more popular since you definitely have the gift.
Greetings from Los angeles! I’m bored at work so I decided
to check out your website on my iphone during lunch break.
I enjoy the information you provide here and can’t wait to take a look when I get home.
I’m shocked at how quick your blog loaded on my
phone .. I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyways, great blog!
I am really delighted to read this website posts which consists of plenty of helpful facts,
thanks for providing these kinds of data.
thank you
Amazing! Its genuinely awesome post, I have got much clear idea about from this
article.