हैरोईन तस्करी के मामले में वांछित सप्लायर गिरफ्तार — थाना ऐलनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऐलनाबाद 5 जुलाई( एम पी भार्गव ): एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा, पुछताछ जारी
जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना ऐलनाबाद पुलिस ने हैरोईन तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजेश कुमार पुत्र रामनिवास वासी मुलतानी मौहल्ला ऐलनाबाद रूप में हुई है, जो कि अभियोग संख्या 169 दिनांक 20.05.2025, धारा 21 बी0/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना ऐलनाबाद में वांछित चल रहा था।
थाना ऐलनाबाद के प्रबंधक उप नि0 प्रगट सिहं ने जानकारी दी कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया और अब उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस हिरासत के दौरान उससे सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हैरोइन की खेप कहां से लाता था, किस-किस को सप्लाई करता था, और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.