शादी समारोह में वेटर की हत्या, 2 आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार

फरीदाबाद: बता दे कि पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में इमरान खान वासी बडखल फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि उसका भतीजा मुबारिक उर्फ बादशाह वासी आदर्श कालोनी नियर मदीना मस्जिद वेटर का काम करता है। 13 दिसम्बर को मुबारिक उर्फ बादशाह सैनिक कॉलोनी सेक्टर-49 में एक प्रोग्राम में गया था। जहां पर रात करीब 11.00 PM पर खाना परोसने को लेकर कहासुनी होने पर मोहित ने मुबारिक उर्फ बादशाह को गोली मार दी। जिससे मुबारिक की मृत्यु हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह के द्वारा दिए गए तुरंत कार्रवाई के निर्देश के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF प्रभारी रमेश के नेतृत्व में टीम ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है।

प्रेसवार्ता के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने मात्र 5 घंटे में दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों में नाम मोनू और मोहित है। दोनों आरोपी वर्तमान में सैनिक कॉलोनी में रहते हैं और मूल रूप से गांव नवादा के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी बचपन के दोस्त हैं। दूध की डेरी का काम करते हैं।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों अपने दोस्त जय लखानी के यहां शादी समारोह में सैनिक कॉलोनी में आए थे। मृतक मुबारक उर्फ बादशाह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोनू के पास पिस्टल थी। जिसको लेकर मोहित ने मुबारक पर गोली चला दी थी। मामले में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। आरोपियों से वारदात में प्रयोग पिस्टल बरामद की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.