रामपुर। कांग्रेस पार्टी ने “वोट चोर गद्दी छोड़” राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। यह अभियान 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष बाकर अली ख़ान उर्फ हारुन खान ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य देशभर से 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्रित कर वोट चोरी और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों को उजागर करना है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। हर जिला, शहर, ब्लॉक, वार्ड और मंडल स्तर पर पदाधिकारी इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।
हस्ताक्षर अभियान के प्रपत्र पहले ही भेज दिए गए हैं। अभियान के दौरान जुटाए गए हस्ताक्षर चुनाव आयोग और महामहिम राष्ट्रपति को कांग्रेस पार्टी के माध्यम से सौंपे जाएंगे।
बाकर अली ख़ान ने कहा कि इस दौरान जनसंपर्क, जनसभाएँ, प्रेस वार्ताएँ, पोस्टर और सोशल मीडिया प्रचार को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की निर्णायक पहल है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया—
“आइए, भाजपा की काली करतूतों का पर्दाफाश करें और जनता की आवाज़ बनें।”
