कगौशी के विरोध में गूंजेगी आवाज़: मुरादनगर में गौभक्तों का बड़ा प्रदर्शन आज

गऊ सेवक पवन तोमर के नेतृत्व में आज मुरादनगर के जलालाबाद गांव में हुई गौकशी की घटनाओं के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान गौभक्त और संगठन प्रतिनिधि कमिश्नर साहब को ज्ञापन सौंपेंगे।

मुरादनगर,: गऊ सेवक पवन तोमर के नेतृत्व में आज मुरादनगर के जलालाबाद गांव में हुई गौकशी की घटनाओं के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान गौभक्त और संगठन प्रतिनिधि कमिश्नर साहब को ज्ञापन सौंपेंगे।

📍 स्थान: विजय नगर आर्मी ग्राउंड, सम्राट चौक
🕙 एकत्रीकरण: सुबह 10 बजे
🕚 ज्ञापन: लगभग 11 बजे

गऊ सेवक पवन तोमर ने बताया कि यह विरोध किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि हर उस भारतीय का है जो गऊ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देता है। उन्होंने सभी गौभक्तों, संगठन प्रतिनिधियों और धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे समय से पहुँचकर गऊ माता की रक्षा के लिए अपनी एकजुटता दिखाएं।

इस कार्यक्रम में महंत मछेंद्रपुरी महाराज, वरिष्ठ कलाकार प्रताप वर्मा, महेश कुमार आहूजा, पिंकी भैया, गौ रक्षा दल प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा, तथा अनेक पशु प्रेमी और गौभक्त शामिल होंगे।

इसके अलावा हिंदन नदी स्थित किर्थ अखाड़ा के पहलवानों, विशेषकर उस्ताद सूल्ली यादव, ने भी इस कार्यक्रम में गऊ रक्षा हेतु विशेष सहयोग देने की घोषणा की है।

✊ “गऊ माता की रक्षा — राष्ट्र की रक्षा”
— गऊ सेवक पवन तोमर

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.