विश्व हिंदू महासंघ भारत ने नगर पालिका के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौपा ज्ञापन

रामपुर। हिन्दू त्यौहारों के अवसर पर नगर पालिका व अन्य अधिकारियों द्वारा चेकिंग व अतिक्रमण के नाम पर हिन्दू बाजारों में हिन्दू दुकानदारों के साथ ब्लैकमेलिंग एवं शोषण के खिलाफ विश्व हिन्दू महासंघ भारत शाखा रामपुर की तरफ से जिलाअधिकारी को लिखित पत्र देकर अवगत कराया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा। हिन्दू त्यौहारों पर हिन्दू बाजारों में किसी भी हिन्दू दुकानदार का शोषण होने नहीं दिया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि जिला अधिकारी को लिखित पत्र देकर हिन्दू बाजारों में भययुक्त माहौल से अवगत कराया गया है। कि जब तक हिन्दू त्यौहार आयोजित रहेंगे तब तक किसी भी प्रकार की कोई चेकिंग एवं अतिक्रमण नहीं किया जाय। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, आदित्य प्रकाश, जसविन्दर सिंह, धर्मपाल सिंह, अतुल शर्मा, सतपाल सिंह, मोहन अरोरा, यश सिंघल, सुमित मित्तल, दीपक शर्मा, सतनाम सिंह, विपिन,गौरव अरोरा,उदल सिंह, गौतम अरोरा, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे.

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.