विपिन काला नमक फैक्ट्री का कादराबाद में अरविंद राजभर का स्वागत

14 अक्टूबर 2024 को विपिन काला नमक फैक्ट्री के कादराबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद राजभर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनका स्वागत व्यापारी नेता अशोक अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सतीश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमित गोयल और महामंत्री निर्दोष काटना ने फूल मालाओं और पटकों के साथ किया।

अरविंद राजभर ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारी पार्टी व्यापारी, किसान, मजदूर और गरीब की सच्ची हितेषी है। व्यापारी संकोच न करें, वे अपने किसी भी काम के लिए हमें याद कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “यदि हमारे पिताजी के मंत्रालय से जुड़ा कोई कार्य है, तो बिना जीजक हमसे साझा करें। कोई भी व्यापारी यदि हमारे पास आएगा, तो उसकी हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जाएगा।”

इस मौके पर कई अन्य उपस्थित लोग भी थे, जिनमें जगदीश मदान, बलराज गुर्जर, अमित कराटे, लोकेंद्र चौधरी, निर्देश बैसला, आयुष तितोरिया, नितिन चौहान, प्रेम बाबू और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.