राष्ट्रीय जनता दल के बागी विधायक प्रहलाद यादव के पुत्र विनय कुमार का इलाज के दौरान निधन

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी विधायक पुत्र विनय कुमार की शादीलखीसराय जिले में शोक की लहर,पुत्र के निधन की खबर सुन विधायक प्रहलाद यादव की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम 

लखीसराय: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा से आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के बड़े पुत्र विनय कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया।इस दुखद समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों व समर्थकों में गहरा दुःख व्याप्त है।
विनय कुमार अपने सरल और सौम्य स्वभाव के कारण लोगों के बीच विशेष रूप से प्रिय थे!ज्ञात हो कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विधायक प्रहलाद यादव के पुत्र विनय कुमार की शादी हुई थी! उनके असामयिक निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत को गहरी क्षति हुई है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकग्रस्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करे! यह दुखद खबर सुनते ही विधायक प्रहलाद यादव की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.