पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

सिकंदराबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा के दावेदार पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।सिकंदराबाद के बोडा गांव के प्रधान राकेश यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गांव कनकपुर, जोखाबाद, जूनैदपूर, सरायघाँसी, आढा, हदीमपूर, हिरनौटी, कमालपुर, हीरा कॉलोनी  और आस पास के गांवों के हजारों लोगों से सामाजिक बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की।उसके बाद सभी ने एक सुर में वी०एन० सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया। इस दौरान राकेश यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद हमारी सुध लेने नहीं आते, आने वाले चुनावों ऐसे जनप्रतिनिधि का बहिष्कार किया जायेगा और एक शिक्षित,गुणवान व ईमानदार व्यक्ति को ही इस बार हम अपना जनप्रतिनिधि बनाया जायेगा।पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद पाकर बेहद खुश हूँ।समाज की सेवा करने के लिए मै सब कुछ छोड़कर लोगों के बीच में खड़ा हूँ ।इस मौके पर प्रधान संगठन अध्यक्ष जोखाबाद चाहत सिंह गुर्जर, उदयवीर सिंह यादव प्रधान जूनैदपूर सहित कई लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.