Delhi: किलोकरी विलेज क्लस्टर का विद्यांजलि उत्सव शहीद हेमू कालाणी सर्वोदय बाल विद्यालय में मनाया गया

दिल्ली।  एससीईआरटी दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित विद्यांजलि उत्सव का आयोजन किलोकरी विलेज क्लस्टर में शहीद हेमू कालाणी सर्वोदय बाल विद्यालय, लाजपत नगर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ए. श्रीजा (आईईसी, आर्थिक सलाहकार, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनीषा तनेजा (दिल्ली विद्यांजलि स्टेट नोडल ऑफिसर) उपस्थित रहीं। अन्य अतिथियों में एस. सी. मीणा (जिला प्रोग्राम अधिकारी/डी.डी.ई. दक्षिण पूर्व, दिल्ली) तथा डॉ. नानकचंद और समग्र शिक्षा दक्षिण पूर्व दिल्ली के सभी सी.आर.सी.सी. शामिल थे।

कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के आगमन पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा सलामी और पौधारोपण से हुआ। इसके साथ ही स्प्रैड स्माइल्स फाउंडेशन की ओर से इको-फ्रेंडली स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू हुआ।

सी.आर.सी.सी. अर्चना शर्मा ने अपने क्लस्टर में विद्यांजलि कार्यक्रम की प्रगति पर एक वीडियो रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद स्प्रैड स्माइल्स फाउंडेशन ने सभी स्कूलों के विद्यांजलि इंचार्ज को 22 सीलिंग फैन वितरित किए और एन.जी.ओ. व वॉलंटियर्स को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्रीजा मैडम और डॉ. मनीषा तनेजा ने क्लस्टर के स्कूलों में हो रही गतिविधियों की सराहना की। विशेष रूप से जी. बी. पंत सर्वोदय बाल विद्यालय, श्रीनिवासपुरी को पूरे देश में सर्वाधिक गतिविधि आयोजित करने पर बधाई दी और अन्य विद्यालयों को अधिक गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन की सक्रिय भागीदारी की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम का समापन सी.आर.सी.सी. अर्चना शर्मा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों और सहभागी संस्थाओं का आभार व्यक्त कर किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सी.आर.सी.सी. अर्चना शर्मा और उनकी टीम, स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन के सचिव अफहाम आलम, कोषाध्यक्ष फरहत परवीन, फरीद बेग, शोएब, एवं जी. बी. पंत और शहीद हेमू कालाणी स्कूल के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.