उफनती नदी में फेंकी गईं गायों का वीडियो वायरल, 20 की मौत की आशंका; पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

भोपाल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ गायों को उफनती नदी में डूबते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पता लगाया कि यह घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों ने गायों को जानबूझकर उफनती नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, नागौद पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत मंगलवार को हुई इस घटना में करीब 15 से 20 गायों की मौत हो गई है, हालांकि इस संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

50 गायों में से 20 की मौत की आशंका नागौद पुलिस थाने के प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को बमहोर के पास रेलवे पुल के नीचे घटी, जब कुछ लोगों द्वारा गायों को सतना नदी में फेंका गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर एक दल भेजा और मामले की जांच शुरू की।

चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने मामले में चार लोगों—बेटा बागरी, रवि बागरी, रामपाल चौधरी, और राजलू चौधरी—की पहचान की है और इनके खिलाफ मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। राज्य में यह कानून गायों की हत्या को रोकने के लिए लागू है।

बचाव अभियान जारी पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल करीब 50 गायों में से 15 से 20 की मौत हो गई, जबकि बाकी गायों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। गायों की सही संख्या और उनकी मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.