गाजियाबाद: महिला के साथ मारपीट व अभद्रता का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति को महिला के साथ मारपीट व अभद्रता करते हुए देखा गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना विजयनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) रितेश त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी प्रकार की महिला उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.