वीर खालसा सेवा समिति ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित

रामपुर. वीर खालसा सेवा समिति की ओर से रामपुर जिला अधिकारी रविंद्र कुमार को सम्मानित किया गया, समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा जिलाधिकारी जी को सामाजिक क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सम्मानित किया है रामपुर शहर के लिए यह गर्व की बात है जिलाधिकारी रविंद्र कुमार जी जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं जिस तरीके से रामपुर में जिन गरीब लोगों के पास आवास नहीं थे उन्हें आवास दिलवाने में जिलाधिकारी जी के द्वारा जो पहल की गई है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए व कम है वीर खालसा सेवा समिति के द्वारा जिलाधिकारी जी को सम्मानित किया गया, इस मौके पर निर्मल सिंह सेवा सिंह कुलविंदर सिंह सुरजीत सिंह गुलशन अरोड़ा मौजूद रहे.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.