वीर खालसा सेवा समिति ने की दो गरीब निर्धन परिवार की मदद

रामपुर, वीर खालसा सेवा समिति की ओर से दो गरीब निर्धन परिवार की लड़कियों की शादी में नगद व सामान देकर सहयोग किया गया, समिति के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया एक लड़की बिलासपुर की है जिसकी शादी 26 तारीख है और एक लड़की शहर की है जिसकी शादी 21 तारीख है दोनों परिवारों की मदद के लिए समिति के द्वारा घरेलू सामान व नगद सहयोग किया गया,समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा समिति का मकसद ही जरूरतमंदों की मदद करना है वीर खालसा सेवा समिति आगे भी जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी इस मौके पर समाजसेवी सरदार मनमीत सिंह अतिथि सुनील अग्रवाल जी मनजीत सिंह सुखदेव सिंह अमनदीप सिंह सेवा सिंह अर्जुन सिंह मौजूद रहे.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.