घर में साफ-सफाई करना हमारी रोजमर्रा की दिनचर्या का अहम हिस्सा है। झाड़ू-पोछा न सिर्फ घर को साफ-सुथरा रखता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में साफ-सफाई होने पर मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है और बरकत आती है। वहीं, गंदगी और अव्यवस्था से निगेटिव ऊर्जा बढ़ती है।
पोछा लगाने का सही समय
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पोछा लगाने का सबसे शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त है, यानी सुबह लगभग 4 बजे से 5:30 बजे तक। इस समय पोछा लगाने से घर में सकारात्मकता और मानसिक शांति बनी रहती है। यदि ब्रह्म मुहूर्त में पोछा न लगा सकें, तो सूर्योदय के तुरंत बाद भी पोछा लगाने से शुभ प्रभाव मिलता है।
इस समय नहीं लगाना चाहिए पोछा
दोपहर के समय पोछा लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है और निगेटिविटी बढ़ सकती है। इसलिए दोपहर में पोछा लगाने से बचें।
पोछा लगाने के नियम
मुख्य द्वार से शुरू करें: घर में ऊर्जा का प्रवेश मुख्य द्वार से होता है। मां लक्ष्मी भी तभी प्रसन्न होती हैं जब मुख्य द्वार साफ-सुथरा हो।
क्लॉकवाइज दिशा में पोछा लगाएं: घर की सफाई धीरे-धीरे सभी कमरों में करते हुए पोछा क्लॉकवाइज दिशा में लगाना चाहिए।
शुरुआत और अंत समान जगह से: पोछा जिस जगह से शुरू किया गया है, वहीं समाप्त करें। इससे घर में पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इन नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन-समृद्धि बनी रहती है।
khabre junction
डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इनकी पुष्टि नहीं करता।
