वाराणसी: लंका पुलिस ने 4 चोरी की बाइक के साथ 2 चोर और 2 बाल अपचारी पकड़े

  • रिपोर्ट: पंकज झा

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लंका थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो कथित वाहन चोरों और दो बाल अपचारियों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेहान खान (20) और हिमांशु थापा (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों को 2 जुलाई को रामनगर स्थित एक ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया। दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

पूछताछ में एक बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि उसने न्यू विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, उसने शौक और पैसों के लिए वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। वहीं रेहान, हिमांशु और दूसरे बाल अपचारी ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने चोरी की बाइक कम कीमत में खरीदी थी।

बरामद वाहनों में दो रॉयल एनफील्ड, एक हीरो ग्लैमर और एक होंडा एक्टिवा 4जी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.