वाराणसी : पुलिस लाइन से कचहरी रोड तक चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाई, पुलिस-पी०ए०सी० और आर०ए०एफ० के जवान तैनात…

300 मीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर, दायम खान मस्जिद की आड़ में बनी 6 दुकानें ढही।71 लोगों को 3.52 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका। 3 थानों की पुलिस, आर०ए०एफ० और दंगा नियंत्रण वाहन मौके पर।

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

वाराणसी जिला प्रशासन ने रविवार को पुलिस लाइन चौराहे से कचहरी रोड तक अतिक्रमण हटाने के लिए बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्यवाई शुरू की। इस दौरान कई पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए और रोड चौड़ीकरण के लिए जमीन खाली कराई गई।

कार्यवाई के दौरान 3 थानों की पुलिस, आर०ए०एफ० की टीम और दंगा नियंत्रण वाहन मौके पर मौजूद रहे। कुल 500 जवान तैनात किए गए, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जे०सी०बी० मशीन ने सबसे पहले कचनार शहीद मजार की दीवार को तोड़ा। इसके बाद कई दुकानों को ढहाया गया, जिनमें से कुछ में उस समय सामान भी मौजूद था। दायम खान मस्जिद की आड़ में अतिक्रमण करके बनाई गई 6 दुकानें भी ढहा दी गईं।
कार्यवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वाहनों को एक ही लेन से गुजारा जा रहा था। प्रशासन ने वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था भी की। इस दौरान रीलबाजों का भी जमावड़ा लगा। डी०सी०पी० वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने सभी को खदेड़ा। उधर ए०डी०सी०पी० वरुणा जोन नीतू कात्यान ने विरोध कर रही महिलाओं को समझाया। पी०डब्लू०डी० एक्स०ई०एन० के०के० सिंह के अनुसार, पुलिस लाइन से कचहरी तक करीब 300 मीटर तक सड़क चौड़ी की जाएगी और यहां सड़क की चौड़ाई 60 मीटर होगी। अब तक 71 लोगों को 3 करोड़ 52 लाख रुपए मुआवजा दिया जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.