मिर्जापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे और राहत कार्य तेज, किसानों को मिलेगा मुआवजा

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। गंगा नदी का जल स्तर 75.030 मीटर पहुंचने से कई गांवों में बाढ़ का असर बढ़ गया है। एसडीएम सदर राहत शिविरों का दौरा कर रहे हैं और मेडिकल टीम के साथ प्रभावित ग्राम पंचायतों में दवाओं का वितरण एवं छिड़काव कराया जा रहा है।

एसडीएम सदर के निर्देश पर तहसीलदार सदर विशाल शर्मा के नेतृत्व में फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सके। किसानों से अपील की गई है कि वे अपना क्षति विवरण संबंधित लेखपाल को उपलब्ध कराएं, जिससे किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही न हो।

शुक्रवार, 09 अगस्त 2025 को सरकारी विभागों, NGO और सामाजिक संगठनों ने तहसील सया और आसपास के हरसिंहपुर, मल्लेपुर, बल्लीपरवां, अकोढ़ी, बबुरा आदि गांवों में लगभग 5000 भोजन पैकेट वितरित कर बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाई।

सीएमओ मिर्जापुर बाढ़ क्षेत्र में जल स्तर कम होने पर भी दवाओं का वितरण जारी रखे हुए हैं, वहीं डीएफओ मिर्जापुर ने बाढ़ प्रभावित गांवों में टीम तैनात कर ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सुरक्षा प्रदान की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.