07 अक्टूबर को जनपद में मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती

बदायूँ : 03 अक्टूबर। जनपद में 07 अक्टूबर 2025 को मनाई जाने वाली वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद में भव्य शोभायात्रा एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा के सफल आयोजन हेतु जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने विस्तृत आदेश जारी किए हैं, जिसमें उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) तहसील बदायूँ राजेश कुमार सिंह को शोभायात्रा के आगे, उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील बदायूँ मोहित कुमार को शोभायात्रा के मध्य तथा तहसीलदार सदर दीपक कुमार को शोभायात्रा के पीछे का दायित्व सौंपा गया है।

‘ममता सेवी संस्था’ की तरफ से बदायूं नगर के समस्त नगरवासियों को नवरात्र व विजयदशमी पर्व और ककोड़ा मेला की हार्दिक शुभकामनाएं

डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट एवं संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शोभायात्रा एवं कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि शोभायात्रा मार्ग पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.