वैभव शर्मा को मिला लखीसराय पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार

लखीसराय(सरफराज आलम) तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को लखीसराय के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वर्तमान पुलिस अधीक्षक अवधेक्ष दीक्षित के लगभग पाँच महीने के अवकाश पर जाने के बाद यह व्यवस्था की गई है।

वर्तमान में वैभव शर्मा पटना में साइबर अनुसंधान एवं अभियान के पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वे तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ लखीसराय के पुलिस अधीक्षक के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।2018 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा तेज तर्रार और सख्त प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.