उत्तर प्रदेश: आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के तबादले, गोरखपुर, मेरठ और आगरा के प्रशिक्षण संस्थानों में नई तैनाती

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपुत

लखनऊ, 23 जुलाई 2025 – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को एक तत्काल आदेश जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कई अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्ति की गई है। यह आदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) द्वारा जारी किया गया।

इस आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सामने उल्लिखित पदस्थापन पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया गया है:

तबादला सूची:
क्रम संख्या अधिकारी का नाम और बैच वर्तमान तैनाती नई तैनाती
1 श्री रोहन पी. कनय, IPS (RR-2009) उप महानिरीक्षक / प्राचार्य, PTS गोरखपुर प्रतीक्षा में, मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
2 श्रीमती पूनम, IPS (RR-2010) उप महानिरीक्षक, PAC सेक्शन आगरा उप महानिरीक्षक / प्राचार्य, PTS मेरठ
3 श्री सतेन्द्र कुमार, IPS (RR-2010) उप महानिरीक्षक, PTS मेरठ प्रतीक्षा में, मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
4 श्री अनिल कुमार – I, PPS (1994) अपर पुलिस अधीक्षक, PTS गोरखपुर प्राचार्य प्रभारी, PTS गोरखपुर
5 श्रीमती निहारिका शर्मा, PPS (1997) अपर पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय भंडारण, कानपुर नगर प्रभारी कमांडर, 26वीं वाहिनी PAC, गोरखपुर

निर्देश:
सभी अधिकारी बिना किसी जॉइनिंग अवकाश के तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें और उसकी सूचना संबंधित कार्यालयों को भेजें।

यह आदेश अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक, स्टाफ अधिकारी एन. रविंदर द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.