यूपी-112 परियोजना जनपद रामपुर UP112 Performance Dashboard पोर्टल के रैकिंग सिस्टम में माह अक्टूबर में प्रथम स्थान पर आने पर यूपी-112 टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बधाई

रामपुर, माह-अक्टूबर वर्ष 2025 में परियोजना यू०पी०-112 जनपद रामपुर UP112 Performance Dashboard पोर्टल के रैकिंग सिस्टम में उत्तर प्रदेश में 92.28 अंक प्राप्त कर जनपद रामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा परियोजना यू०पी०-112 जनपद रामपुर UP112 Performance Dashboard पोर्टल के रैकिंग सिस्टम में लगातार माह सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर वर्ष 2024 और माह-जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर वर्ष-2025 में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा । इस रैंकिंग सिस्टम में मुख्य तौर पर सभी पीआरवी का औसत रिस्पांस टाईम, एक्नालेजमेंट/ इनरुट / अराईव टाइम, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीड बैक, आरओआईपी एक्टिविटी, इवेन्ट क्लोजर सिस्टम, अरली अराईव व विजीलेंस जाँच रिपोर्ट के अंको के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय की जाती है । पुलिस अधीक्षक,रामपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यूपी 112 के कुशल नेतृत्व में परियोजना यू०पी०-112 जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश में लगातार 14 बार प्रथम स्थान पर रहा है । जनपद रामपुर के प्रथम स्थान पर आने पर पुलिस अधीक्षक, द्वारा यूपी 112 जनपद रामपुर की टीम पूरी टीम को बधाई देते हुये कहा है कि “यह आपके समपर्ण का फल है और इसी प्रकार निरंतरता के साथ प्रयास करते रहें”।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.