बवाली वन दरोगा आदित्य शर्मा की हरकत एक बार फिर सामने आई, मीडिया कर्मियों पर उठाया डंडा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें वन विभाग के दरोगा आदित्य शर्मा द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ पत्रकार क्षेत्र में खैर के पेड़ों की करोड़ों रुपये की कथित अवैध कटाई की जांच कर रहे थे और वन विभाग से आधिकारिक पक्ष जानने पहुँचे थे। इसी दौरान दरोगा आदित्य शर्मा ने न केवल पत्रकारों से अभद्र भाषा में बात की, बल्कि उन पर डंडा भी उठाया।

इस घटना से पत्रकारों में गहरा आक्रोश फैल गया है। पत्रकार संगठनों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल हो रहे वीडियो में दरोगा का आक्रामक और असंयमित व्यवहार साफ देखा जा सकता है, जिससे यह आशंका और गहरा रही है कि कहीं विभागीय भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए ऐसी हरकतें तो नहीं की जा रहीं।

इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, लेकिन जनदबाव को देखते हुए जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.