रामपुर में गूंजा ‘हर हर महादेव’, 9 फीट लंबी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

रामपुर में इन दिनों हर ओर ‘हर हर महादेव’ की गूंज सुनाई दे रही है। सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच रामपुर में एक अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

  • रामपुर से शाहबाज़ खां की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रामपुर में इन दिनों हर ओर ‘हर हर महादेव’ की गूंज सुनाई दे रही है। सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच रामपुर में एक अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बताया गया कि ‘हर हर महादेव भोले शंकर’ कांवड़ पिछले करीब 6-7 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा में शामिल हो रही है। इस बार श्रद्धालुओं ने इसे विशेष रूप दिया है। करीब 9 फीट लंबी और 6 फीट चौड़ी इस कांवड़ में विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र लगाए गए हैं।

इस कांवड़ की सबसे खास बात इसकी लाइटिंग है। दिन के समय जहां यह कांवड़ बेहद आकर्षक दिखाई देती है, वहीं रात में रोशनी वाले चित्रों के कारण इसका नजारा और भी भव्य हो जाता है। आयोजकों का दावा है कि इस तरह की कांवड़ अभी तक जिले में देखने को नहीं मिली है।

यहा भी पढ़ें- विजय ने तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का लिया संकल्प

इस विशाल कांवड़ को कुल 9 भोले भक्त लेकर यात्रा कर रहे हैं। यात्रा में शामिल भक्तों और सेवादारों में सचिन राजपूत, अमित श्रीवास्तव, वैभव प्रताप सिंह, प्रियांश सक्सेना, चिराग सक्सेना, वंश सक्सेना, दीपक ठाकुर और सूर्यांश सक्सेना शामिल हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘जय भोले शंकर’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। रामपुर की सड़कों पर इस अनोखी कांवड़ को देखने के लिए लोगों में भी उत्सुकता नजर आ रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.