लखीसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव ललन सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रामगढ़चौक प्रखंड के विभिन्न गांवो में केंद्रीय मंत्री ने किया जनसंवाद और लोगों की सुनी समस्याएं

लखीसराय(सरफराज आलम) मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सासंद सह केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के विभिन्न गांव में जन संवाद कार्यक्रम किया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने क्षेत्र के लोगों के समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।ललन सिंह के आगमन पर जद यू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद ललन सिंह का भव्य स्वागत किया।मौके पर उनके साथ सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल,डीएम मिथिलेश मिश्र,एसपी अजय कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार,जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मदन मंडल, लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से जद यू के प्रभारी सौरभ निधि एवं जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जद यू कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही है।बिहार के लोगों ने प्रचंड बहुमत देकर यह जता दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर अटूट भरोसा है।

1 Comment
  1. zoritoler imol says

    Thanks for helping out, good information.

Leave A Reply

Your email address will not be published.