केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्सीडेंट में घायल हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को कार से अस्पताल भिजवाया 

  • रिपोर्ट: अशोक शर्मा महान

(मालाखेड़ाअलवर):- मालाखेड़ा- मालाखेड़ा लक्ष्मणगढ़ रोड पर अहीर का तिबारा के पास कठूमर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मपाल नंगली रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए। उसी समय वहां से गुजर रहे केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का काफिला रुका और मंत्री ने घायल धर्मपाल नंगली के सिर व हाथ से खून निकलते देखा। उसके तुरंत बाद मंत्री ने कार से अलवर भेजकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती कठूमर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि मुझे अहीर का तिबारा जाना था। वहां पहुंचने से पहले मुख्य रोड पर बाइक को साइड में खड़ा कर फोन पर बात कर रहा था। तभी उस समय लक्ष्मणगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर पर चोट लगी। वहीं उसे चक्कर आ गए और वह गिर गया। लेकिन जैसे ही उसे होश आया तो देखा कोई काफिला आ रहा है, उनकी गाड़ी उसके पास आकर रुकी। तभी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कार से उतरकर आए। उन्होंने तुरंत कार से अलवर भिजवाया, जिससे मेरा समय पर इलाज शुरू हो गया। इसके लिए भूपेंद्र यादव को धन्यवाद देता हूं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंगली ने बताया कि 24 अगस्त को अहीर का तिबारा पर कार्यक्रम होना है। उस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुझे वहां जाना था। अहीर का तिबारा के पास पहुंच गया था, वहां मुख्य रोड पर मौके की जगह पहुंचने के लिए फोन पर बात करने लगा। तब अचानक ट्रैक्टर ने टक्कर दी। घटना के बाद जिला अस्पताल में उसे भी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.