समाधान प्रकोष्ठ के तहत उपायुक्त ने समाधान शिविरों में आई समस्याओं को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की

- अब तक समाधान शिविरों में आई समस्याओं में से 5216 का हो चुका समाधान

ऐलनाबाद ,सिरसा, 27 जून ( एम पी भार्गव )
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम बने हैं। एक ही छत के नीचे चाहे विभाग कोई भी हो, से जुड़ी प्रत्येक नागरिक की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में आई जनसमस्या का तय समय में स्थायी समाधान करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।
शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों पर समय-समय पर समीक्षा की जाती है, ताकि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार का विलंब न हो। साथ ही यह जरूर ध्यान देें कि समस्या का स्थायी समाधान हो। इससे पहले कृषि व किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अतिक्रमण, गली निर्माण, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, सफाई व्यवस्था व अन्य विभागों से संबंधित नई शिकायतों के अलावा पुरानी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के साथ करें। कोई ऐसी शिकायत जो रद्द या समाधान हो चुका कैटेगिरी में डाली जानी है, उसकी प्रॉपर जांच-पड़ताल के बाद संतुष्टिजनक जवाब के साथ ही सब्मिट की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का तीव्र गति से समाधान हो रहा है, उससे आमजन लाभान्वित हो रहा है। समाधान शिविर जनहित में प्रदेश सरकार का प्रभावी कार्यक्रम है, इसलिए जो समस्याएं इसमें प्राप्त होती हैं, उन पर प्राथमिकता से कार्य करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.