मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता हेतु “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” (Run For women Empowerment) दौड़ आयोजित की गई 

  • रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव

एटा:- मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता हेतु “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” (Run For women Empowerment) दौड़ आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद पार्क से हरी झंडी दिखा कर दौड़ की शुरुआत की गई ।
मिशन शक्ति -5.0 अभियान के तहत “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” दौड़ का “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के साथ आयोजन किया गया जिसके द्वारा आम जन में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के संदेश दिया गया, दौड़ में महिला पुलिस कर्मियों सहित अन्य छात्राओं/बालिकाओ ने बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजित दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वावलंबन की ओर प्रेरित करना, और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा श्री योगेंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश सिंह द्वारा दौड़ मे प्रतिभाग कर, सभी के साथ दौड़ कर सब का उत्साहवर्धन किया। शहीद पार्क से शुरू हो कर जेएलएन डिग्री कॉलेज पर दौड़ का समापन हुआ। जहाँ सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान दिया गया। पुलिस विभाग से महिला आरक्षी प्रतिक्षा, महिला आरक्षी जयलता, महिला आरक्षी सपना ने क्रमशः प्रथम, द्वतीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में अन्य प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं/ छात्राओं में से नंदनी,काजल व दिव्या क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। दौड़ में स्थान पाने वाली सभी प्रतिभागियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सीडीओ श्री नागेंद्र नारायण मिश्र द्वारा प्रतिभागियों से संवाद स्थापित किया । अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अपने वक्तव्य देते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेंद्र सिंह, सीडीओ श्री नागेंद्र नारायण मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री शम्भू नाथ सिंह, सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.