डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय, हलसी में मेहंदी प्रतियोगिता

16 दिवसीय जागरूकता अभियान का चौथा दिन

लखीसराय(सरफराज आलम)डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर चल रहे जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हलसी में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला एवं बाल विकास निगम तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी कला के माध्यम से महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला সমन्वयक कन्हैया कुमार, वार्डन सह शिक्षिका अनुप्रिया कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका अंजली कुमारी और लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई।

डॉ. सिन्हा ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता कला और जागरूकता का सशक्त माध्यम है। ‘‘छात्राओं को रचनात्मकता से जोड़ते हुए जेंडर आधारित हिंसा के प्रति संवेदनशील बनाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है,’’ उन्होंने कहा।
जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों ने मेहंदी डिजाइनों में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेशों को विशेष रूप से शामिल किया। ‘‘यह प्रतियोगिता छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक बनाती है,’’ उन्होंने कहा।

जिला समन्वयक कन्हैया कुमार ने बताया कि छात्राओं व महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, बाल संरक्षण उपायों और विभिन्न सरकारी सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा कुमारी प्रथम, रेशमा कुमारी द्वितीय और प्रिया कुमारी तृतीय रहीं। सभी प्रतिभागियों को सेनेटरी नेपकिन और बिस्किट का वितरण किया गया।

अंत में छात्राओं और महिला समूहों को बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाई गई। धन्यवाद ज्ञापन वार्डन सह शिक्षिका अनुप्रिया कुमारी ने किया। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार सहित विद्यालय की कई छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.