लखीसराय संग्रहालय के प्रेक्षागृह में डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग अंतर्गत कैंपस एंबेसडर की बैठक कर मतदाता जागरूकता की तय की गई रूपरेखा
- रिपोर्ट- सरफ़राज़ आलम
लखीसराय! लखीसराय संग्रहालय के प्रेक्षागृह में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग अंतर्गत कैंपस एंबेसडर की बैठक कर मतदाता जागरूकता की रूपरेखा तैयार की गई।
स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS)वंदना पांडे के द्वारा बताया गया कि जिले में मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कैंपस एंबेसडर के माध्यम से नये मतदाताओं को जोड़ने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के निमित्त कार्यक्रम एवं वोटर शपथ भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS)- सह -नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग वंदना पांडे, विभिन्न विद्यालयों से आये हुए कैंपस एंबेसडर उपस्थित रहे।
