ऑपरेशन सतर्क के तहत शरीर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बांधे तस्कर को रेल पुलिस गिरफ्तार

शराब तस्करी का अनोखा तारिक देख पुलिस भी हैरान शराब तस्करी का अनोखा तारिक देख पुलिस भी हैरान

लखीसराय(सरफराज आलम) रेलवे सुरक्षा बल किऊल के निरीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में रेल पुलिस के द्वारा द्वारा किऊल स्टेशन में गस्त के दौरान ट्रेन संख्या- 18183 से किऊल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर एक संदेहास्पद युवक को उतरते हुए देखा गया, शक होने पर छानबीन किया गया तो उसके शरीर में शराब छिपा होना पाया गया, मौके पर से उक्त युवक के वीडियोग्राफी करते हुए गिरफ्तारी तथा जब्ती की कार्यवाही गई।रेल सुरक्षा बल किऊल के निरीक्षक ने बताया कि उक्त युवक ने अपना नाम मुकेश कुमार यादव, उम्र 25 वर्ष, पिता मनोज यादव,ग्राम आदमपुर, थाना दर्वे भदौर, जिला- पटना बताया।उक्त युवक के शरीर से झोलानुमा कपड़ा बंधा हुआ मिला जिसमें ऑफिसर चॉइस फ्रूटी अंग्रेजी शराब कुल 54 अदद टेट्रा पैक व्हिस्की मिला जिसका प्रति पैक मात्रा 180 ml , पप्रति पैक कीमत 140 रूपया तथा बैच संख्या 235-4 जिसका एमएफजी तारीख DEC-2025 तथा सेल इन बंगाल लिखा हुआ मिला जिसका कुल धारिता 09.72 लीटर और है।मौजूद व्यक्तियों को गवाह बनने को कहा गया परंतु मौजूद यात्रियो ने क़ानूनी लफड़ा मे नहीं पड़ने का हवाला देते हुए गवाह बनने से इंकार कर दिया । तत्पश्चात मौके पर उपस्थित स्टाफ को ही गवाह बनाते हुए हुए वीडियोग्राफी करते हुए बरामद कुल 54 अदद ऑफिसर चॉइस व्हिस्की को जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा कारण बताते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई।
उक्त युवक के शरीर से बरामद 54 अदद विदेशी शराब व्हिस्की मौके पर तैयार किए कागजात व सहायक उपनिरीक्षक मदन मोहन सिंह द्वारा एक लिखित शिकायतपत्र के साथ सभी जप्त शराब व गिरफ्तार उक्त अभियुक्त को राजकीय रेल थाना, किऊल को अग्रिम कार्यवाही हेतू सुपुर्द किया गया जहां कांड पंजीकरण की कार्यवाही की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.