रवि यादव
मीर्जापुर। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी “राम कुमार” के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी.सिंह” के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” ने जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट, हत्या, डकैती, धर्म परिवर्तन, गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की और उन्हें कोर्ट में पेश किया।
इस अभियान में थाना कछवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0-106/2009 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने गवाहो को पेश किया जिसके बाद मामलें में अधिवक्ता काशीनाथ दुबे, विवेचक-उप निरीक्षक वी.के.राय, कोर्ट मुहर्रि-मुख्य आरक्षी सतीश कुशवाहा व पैरोकार-मुख्य आरक्षी श्यामजी यादव ने प्रभावी पैरवी की वायु नन्दन मिश्र-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ई.सी.एक्ट, कक्ष संख्या-04 , मीरजापुर ने थाना कछवां पर पंजीकृत आरोपी शिव बहादुर सिंह पुत्र पन्नालाल सिंह निवासी मितई थाना कछवां जनपद मीरजापुर को 09 माह के कठोर कारावास व ₹ 10,000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई।
साथ ही कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि अर्थदण्ड राशि जमा ना करने पर 20 दिन की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी ।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
