उज्जवला सोसाइटी द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

मोदीनगर। उज्जवला सोसाइटी द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा अरोड़ा के नेतृत्व में भव्य और हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रूपा त्यागी (प्रधानाचार्य, विजडम स्कूल हापुड़), कविता गोयल (कोरियोग्राफर), वंदना अरोड़ा और दिव्यांशा अरोड़ा (कृष्णा इन्वेस्टर बाजार की ओनर) द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। मंच संचालन का जिम्मा कुसुम शर्मा ने बहुत ही प्रभावशाली ढंग से निभाया।

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों द्वारा नृत्य, गायन और फैशन शो प्रतियोगिताएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी कला और संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा फैशन शो, जिसके माध्यम से तीज क्वीन का चयन किया गया।

क्षमा अग्रवाल को उनकी प्रस्तुति और व्यक्तित्व के आधार पर ‘तीज क्वीन’ का खिताब दिया गया। उन्हें मंच पर क्राउन और स्लैश पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल और भी अधिक बढ़ गया।

कार्यक्रम की सफलता में उज्जवला टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिनमें रिया जोसेफ, रजनी भारद्वाज, शिखा भटनागर, अंशु गर्ग, कमलजीत, अनीता वाधवा और आंचल गोयल का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम ने नारी शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया और उपस्थित सभी महिलाओं ने इसे यादगार बताया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.