ऑटो कार सवार दो युवक 1380 नशीले गोलियां सहित काबू  

ऐलनाबाद , सिरसा  ( एम पी भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं पर नशे में प्रयुक्त होने वाली नशीली प्रतिबंधित दवाईयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है । सिरसा पुलिस ने मेडिकल नशा बेचने वालों के खिलाफ पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है । इसी मुहिम के तहत आज ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार व सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत ‌सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम गांव शेरपुरा से गांव कसुंबी की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव कसुंबी के नजदीक पहुंची तो सामने से एक ऑटो कार आती दिखाई दी । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार को रोक कर तलाशी ली तो कार में सवार युवक विजय पुत्र रूप राम, विकाश कुमार पुत्र झाबर सिंह निवासियान गांव शेरपुरा, जिला सिरसा को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से नशे में प्रयुक्त होने वाली 1380 नशीली गोलियां बरामद हुई । सीआईए सिरसा प्रभारी प्रभारी ने बताया कि आगामी कार्रवाई हेतु दोनों आरोपी को नशीली गोलियाों सहित ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार के हवाले किया गया है । उन्होंने कहा कि यदि किसी मेडिकल संचालकों की नशे के व्यापार में संलिप्ता पाई जाए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.