करीब 20 लाख रूपए की 99,600 गोलियों व कैप्सूल सहित कार सवार दो युवक काबू

ऐलनाबाद, 02जून (एम पी भार्गव): सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं मेडिकल नशे का कारोबार करने वालों पर ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है। इसी अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने मेडिकल नशा बेचने वालों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधिक किस्म के लोगों के खिलाफ अपना शिकंजा कस दिया है।

एसपी दीपक सहारण ने बताया कि जिला की सीआईए सिरसा पुलिस एवं औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्रेजा कार सवार दो युवकों को करीब 20 लाख रुपए की 99,600 नशीली गोलियां व कैप्सूलों का जखीरे सहित काबू किया है।

उन्होने बताया कि किस सिरसा की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे भाई कन्हैया आश्रम वाली गली की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से एक ब्रेजा गाड़ी नंबर एचआर 26 एई-1431 आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी में शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो कार से तीन गत्ते कार्टून बरामद हुए ।

शक के आधार पर कार सवार युवक गोगी पुत्र राजकुमार निवासी संजय कॉलोनी सिरसा व अजय पुत्र जयप्रकाश निवासी सुभाष बस्ती सिरसा को काबू कर ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार की मौजूदगी तलाशी ली तो नशे में प्रयुक्त होने वाली (136 डिब्बे) 40,800 नशीले सिग्नोर कैप्सूल जबकि (196 डिब्बे) 58,800 टपेंटाडोल नशीली गोलियां ,मिली जिनका दुरुपयोग युवा वर्ग द्वारा आज कल नशे के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।

पकड़ी गई गोलियों व कैप्सूलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रूपए आंकी गई है । बरामद दवाइयों को आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु औषधि नियंत्रण विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है । एसपी दीपक सहारण ने कहा कि मेडिकल नशे का अवैध कारोबार समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल नशा बेचने वालों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- फिटकरी से पा सकते हैं दमकती त्वचा, लेकिन इस्तेमाल से पहले जान लें ये जरूरी बातें

उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोरों में बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के नशीली दवाइयां बेचने की शिकायत मिलने पर तुरंत जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई कि नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.