केसीएल एप्प से एक करोड़ 8 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो अन्य आरोपी राजस्थान के बिकानेर से काबू
पूछताछ के दौरान आरोपियों के निशानदेही पर एक लाख 10 हजार रुपए की राशि व एक मोबाइल फोन बरामद
ऐलनाबाद , सिरसा 15 मई ( एम पी भार्गव )जिला की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताबड़ तोड़ कार्रवाई करते हुए केसीएल एप्प से जोड़कर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक करोड़ 8 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में दो अन्य आरोपियों को राजस्थान के बिकानेर क्षेत्र से काबू कर लिए है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि सिरसा निवासी विशाल पुत्र संत लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राईवेट बिजनेस करता है ।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके दोस्त राजेन्द्र कुमार पुत्र औमप्रकाश निवासी भारत नगर व दीपक कुमार पुत्र रणबीर निवासी गांव रुपाणा खुर्द तहसील नाथुसरी चौपटा खुद शेयर मार्किट मे पैस लगाकर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का काम करते है । उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति व उसके साथियों ने राजेंद्र कुमार के फेसबुक अकाउंट में स्पॉन्सर्ड नाम के एक विज्ञापन पर क्लिक कर शेयर मार्किट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे थे ।इसी दौरान फेसबुक पेज पर एक लिंकhttps://chat.whatsapp.com/GTWsoV4Ks1gCeKcFVyA1Tw आया जिस पर क्लिक करते ही एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए । पीडित व्यक्तियों ने करीब 10 दिनों तक ग्रुप की एक्टिविटी को देखते रहे जिसके अंदर लोगों द्वारा कम समय में मोटा मुनाफा कमाने के मैसेज डाले जा रहे थे । साइबर थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित व्यक्तियों ने लोभ लालच में आकर व्हाट्सएप ग्रुप में रिक्वेसट सेंड कर दी रिक्वेसट सेंड करने के तुरंत बाद उनके पास एक लिंक https://keapa.a3gf.fun/ आया । जैसे ही पीड़ित व्यक्तियों ने लिंक पर क्लिक किया मोबाइल में केसीएल नाम का एप्प डाउनलोड हो गया जिस पर विज्ञापन चल रहे थे की आप शेयर मार्किट में पैसे इन्वेस्ट कर कम समय में मोटा मुनाफा कमा सकते हो ।
उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्तियों ने लालच व झांसे में आकर केसीएम एप्प पर अपने अपने खातों मे पैसे ट्रासंफर करने शुरु कर दिए और बदले में रिटर्न भी आने लगा जिस कारण उन्हे केसीएम एप्प पर पूर्ण विश्वास होने लगा । थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराधियों के चुंगल में फस कर तीनों व्यक्तियों ने धीरे-धीरे कर करीब एक करोड़ 8 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट कर दिया । पीड़ित व्यक्तियों को उनके द्वारा लगाए गए पैसों पर लगातार मुनाफा दिखाया जा रहा था । उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद पीडित व्यक्तियों ने इंवेस्टमेंट की राशि व रिटर्न के पैसे वापस निकालने के एप पर क्लिक किया तो एप्प पूरी तरह से बंद हो गया । साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि जब तक पीड़ित व्यक्तियों को एहसास होता पूरी तरह से साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो चुके थे ।
उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत के आधार पर साइबर थाना सिरसा में ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान साइबर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो युवकों को राजस्थान के बिकानेर क्षेत्र से काबू कर लिए है । गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रामेश्वरकडेला उर्फ रमेश पुत्र चांद राम निवासी वार्ड नंबर 4 अमरपुरा भिन्नासर बिकानेर राजस्थान व नरेंद्र चांगनी उर्फ लालू पुत्र गणेशदास निवासी वार्ड नंबर 73 बिनानी चौक बिकानेर राजस्थान के रुप में हुई है ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोंनो युवकों को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही एक लाख 10 हजार रूपए की राशि व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है । गौरतलब है कि इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । उन्होंने बताया कि अभियोग की जांच जारी है, और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पर पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

I was more than happy to uncover this web site. I wanted
to thank you for ones time for this wonderful read!!
I definitely savored every bit of it and I
have you bookmarked to check out new things on your website.