जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में दो दिवसीय कला, संस्कृति एवं नवाचार महोत्सव संपन्न, टीएलएम व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र में आयोजित दो दिवसीय कला, संस्कृति एवं नवाचार महोत्सव का समापन 14 फरवरी 2026 को डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव में जनपद के सभी विकासखंडों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, डी.एल.एड. प्रशिक्षु तथा परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

महोत्सव के दौरान निपुण भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों द्वारा भाषा एवं गणित जैसे विषयों को सरल और रोचक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का प्रदर्शन किया गया। इन मॉडलों और नवाचारों के माध्यम से कठिन विषयों को सहज तरीके से समझाने की प्रभावी पहल देखने को मिली।

कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का परिचय दिया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की पेंटिंग, हस्तशिल्प और शैक्षिक नवाचार प्रस्तुत किए गए, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, रचनात्मकता और विषयों के प्रति रुचि विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल प्रवक्ता जयेंद्र शंकर मिश्र एवं शंकर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सुनील कुमार मौर्या, अवधेश कुमार सिंह, राजेश मौर्या, मनोज कुमार सिंह, सौरभ सिंह, हीरालाल प्रजापति, नीरज शर्मा, जिज्ञासा यादव, हरिवंश सिंह सहित डायट के अन्य प्रवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महोत्सव के समापन पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा में नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.