- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/रघुराज सिंह
सोनभद्र (बीजपुर)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना द्वारा 3 से 4 नवम्बर 2025 तक विद्यालयी विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय “एंकरिंग एवं पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला में केन्द्रीय विद्यालय, डीएवी, सेंट जोसेफ रिहंद, डी. पॉल, डीपीएस विन्ध्यनगर, केवी एवं सेंट जोसेफ शक्तिनगर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने कार्यशाला की संकाय सुश्री दीक्षा दीक्षित के मार्गदर्शन में संवाद, प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास को विकसित करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यशाला ने विद्यार्थियों को सार्वजनिक बोलचाल और एंकरिंग में निपुणता हासिल करने का अवसर प्रदान किया।
समापन अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) गौतम देब एवं कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अत्यंत सहायक होते हैं। एनटीपीसी रिहंद की यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, संवाद-कौशल और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुई।
