पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में साइबर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

भिवाड़ी साइबर क्राइम पुलिस थाना जिला भिवाड़ी एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना की साइबर ठगौ के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए, दो साइबर ठगो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह साइबर ठग ऑनलाइन शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट तथा गेमिंग के नाम पर ठगी को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से साइबर टीम ने 9,11,800 रुपए नगद एवं 10 तोला सोने के जेवर तथा एक हुंडई कंपनी की वर्ना कार के साथ गिरफ्तार किया है। साइबर टीम ने अपराधियों के पास से 20 मोबाइल फोन, 54 सिम, 10 एटीएम कार्ड तथा दो नोट गिनने की मशीन भी बरामद की है। अभियुक्त इमरान अली उर्फ विकास सैनी पूर्व में 80 लाख रुपए के डिजिटल अरेस्ट मामले में, दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है। साइबर ठगो के नाम है इमरान खान पुत्र जफर मोहम्मद निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान तथा इमरान अली उर्फ विकास पुत्र अनवर अली निवासी विजयनगर अजमेर राजस्थान, पुलिस ने गहन अनुसंधान करते हुए कार्यवाही शुरू करती है तथा अन्य मामलों की जांच भी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.