अवैध असलाह समेत दो अभियुक्त गिरफ़्तार

सिकंदराबाद – गुरुवार को नगर स्थित खत्रीवाड़ा मोहल्ला निवासी दो अभियुक्तों को अवैध असलाह समेत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी राजकुमार मीणा ने बताया कि खत्रीवाड़ा मोहल्ला निवासी रामू उर्फ रमेश पुत्र हीरा लाल जाटव निवासी मौहल्ला खत्रीवाडा कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर उम्र 51 वर्ष एवं तनुज पुत्र रामू उर्फ रमेश निवासी मौहल्ला खत्रीवाडा कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर उम्र 22 वर्ष को 2 अदद नाजायज पिस्टल व 03 अदद मैगजीन एंव एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया । गिरफ़्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुक़दमा पंजीकृत किया गया ।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.