मासूम के साथ ट्यूशन टीचर ने की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने टीचर को किया गिरफ्तार

रामपुर: थाना गंज क्षेत्र के पंखेवालान बमनपुरी गेट में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी शिक्षक वासिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि वासिक, जो बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने आता था, ने कई बार उसके साथ गलत हरकतें कीं। 23 अगस्त को आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में घर पर पाया गया, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत कार्रवाई की और घटना की शिकायत थाना गंज में दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वासिक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रामपुर विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.