रामपुर: शासन के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक अधीक्षण अभियंता महफूज़ आलम (SE) के साथ बातचीत की गई, जिसमें बहुत विस्तार से बिजली समस्याओं को लेकर वार्ता की गई।
ऐसी महफूज आलम ने हरेक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जिसमें बिजली क्षेत्र में आपूर्ति ,बिलिंग और बिजली चेकिंग तीनों मुद्दे मुख्य रूप से शामिल रहे जिन पर गंभीर चर्चा हुई क्योंकि व्यापार मंडल ने इन मुद्दों पर बराबर नजर रखी है। इन मुद्दों को आज की तरह लगातार आगामी मीटिंगों में भी रखकर लोगों की समस्याओं का निदान कराया जायेगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बोलते हुए कहा कि सबस्टेशन किला गेट, रजा इंटर कॉलेज, नवाब गेट क्षेत्र खारी कुआं पर सबसे ज्यादा समस्याएं बनी हुई हैं। यहां पर बिजली आपूर्ति लंबे लंबे समय तक बाधित होने के बावजूद अभिलेखों में विद्युत आपूर्ति चालू दर्शाई गई है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशान किया जा रहा है और दिन में 15 से 20 बार कटौती (ट्रिपिंग)की जा रही है और गलत – सलत तरीके के बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं जिनको ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को इधर उधर चक्कर काटने पर मजबूर किया जा रहा है जबकि बिजली चोरी काफी हद तक कम हो गई है लेकिन बिजली की दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और लगातार बाधित आपूर्ति की वजह से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के स्मार्ट मीटर जो लगाए गए थे उनके आज तक बिल नहीं आए हैं।
SE महफूज आलम ने तत्काल बिजली घर के अधिकारियों को लाइन पर लिया और फौरन समस्याओं को दूर करने के लिए निर्देश दिये और व्यापार मंडल को आश्वासन दिया है कि इन सब समस्याओं का बहुत जल्द समाधान करा दिया जाएगा अगले 24 घँटों में ही आपको फ़र्क नज़र आयेगा वरना लापरवाह कर्मियों पर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
मीटिंग में प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें महामंत्री शाहिद शम्सी नगरअध्यक्ष शोएब मोहम्मद खा,युवा जिलाध्यक्ष अवतार सिंह कोषाध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल, नगर युवाध्यक्ष इमरान सलीम, उपाध्यक्ष बिलाल शम्सी, पुष्कर अग्रवाल,हारिस शम्सी,फैसल हबीब,नजमी खान शहाब ,मुराद खा थे।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
