मोदीनगर। वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र भारती की माता स्वर्गीय रेशम देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय तेजपाल सिंह, की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के नेता एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय रेशम देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच, नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, निवाड़ी चेयरमैन अनिल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, वरिष्ठ रालोद नेता दीपक चौधरी, वरिष्ठ बसपा नेता मोहित जाटव, बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद जाटव, दिग्विजय सिंह देशवाल, जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी पंकज भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों ने स्वर्गीय रेशम देवी के सरल स्वभाव, पारिवारिक मूल्यों और सादगी को स्मरण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
Prev Post
