उझानी में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश व शैक्षिक सामग्री वितरित

उझानी (बदायूं)। फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर क्षेत्र, उझानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्कर्ष चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा परिवहन विभाग बदायूं के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में बदायूं परिवहन विभाग में तैनात एआरटीओ हरिओम ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को ट्रस्ट की ओर से कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर, कटर सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, परिवहन विभाग के कर्मचारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को सम्मान देना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.