पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को साइबर अपराध की रोकथाम हेतु संचालित विभिन्न पोर्टलों, साइबर सम्बन्धी कानून, नियम तथा उच्चकोटि की कार्य प्रणाली (Best Practices) की जानकारी हेतु प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- रिपोर्ट:मनोज यादव
एटा : साइबर क्राइम, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेश के क्रम में आज दिनांक 03.09.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु संचालित विभिन्न पोर्टलों, साइबर सम्बन्धी कानून, नियम तथा उच्चकोटि की कार्य प्रणाली (Best Practices) की जानकारी हेतु, साइबर थाना प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी, साइबर थाना/सेल पर कार्यरत विवेचकगण/कर्मचारीगण, थाने की साइबर सेल, जनपद के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क कर्मचारी एंव जनपद के IT ACT सम्बन्धी विवेचनाओ के विवेचकगणों को जनपद स्थित सभागार में प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर ऑन लाइन प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह, साइबर नोडल व सभी क्षेत्राधिकारी गणों सहित मौजूद रहे। प्रशिक्षण में 1. iAcuity फंड ट्रेल विश्लेषण, 2. NCRP पोर्टल नए टैब, 3. समन्वय पोर्टल का महत्व और उपयोग, 4. सहयोग पोर्टल, 5. म्यूल खातो का अध्ययन, 6. Dial-1930, 7. विवेचक क्या करें और क्या न करें, के संबंध में विशेष जानकारी दी गई। इसके उपरांत संदेह निवारण सत्र में (Doubt vlearing session) सभी के संदेहों का निवारण भी किया गया।
