हज यात्रियों हेतु प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम हुआ निर्धारित

बदायूँ: 16 अप्रैल। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0 ख़ालिद ने जानकारी दी है कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज प्रशिक्षण व टीकाकरण कार्यक्रम शीघ्र सम्पन्न कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
उन्होंन जनपद के समस्त हज यात्रियों को सूचित किया है कि हज-2025 हेतु हज यात्रियों को प्रशिक्षण 18 अप्रैल 2025 को प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक अल-फ़ारिया अस्पताल(बेसमेन्ट) लालपुल-कचहेरी रोड नाहर ख़ॉं सरायं बदायॅूं में दिया जायेगा। समस्त हज यात्रियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। ज़िला महिला चिकित्सालय बदायूॅं स्थित अचल केन्द्र में हज यात्रियो को मैनिनगोकॉकल मैनिनजाइटिस वैक्सीन तथा सीजनल इन्फलुएन्जा वैक्सीन का टीकाकरण 21 तथा 22 अप्रैल 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक किया जाएगा। सभी हज यात्री समय से पहंुच कर वैक्सीन, टीकाकरण अवश्य करायें। हज-2025 की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को वैक्सीन, टीकाकरण हेतु अपने साथ आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्ड लाना अनिवार्य है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.