Sonbhadra: प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर व्यापारियों ने किया पौधरोपण

वृक्ष बचेंगे तो जीवन बचेगा, प्रकृति बचेगी तो भविष्य बचेगा : कौशल शर्मा

  • रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र की ओर से लोढ़ी स्थित खुशबू बाग नर्सरी में प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि जन्मदिन मनाने के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना आयोजन की सार्थकता है।

उन्होंने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की अमूल्य विरासत हैं। पौधे भविष्य में राहगीरों को छाया, पक्षियों को आश्रय और वातावरण को स्वच्छ वायु प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज केवल व्यापार और आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भागीदारी भी उसकी जिम्मेदारी है।

कौशल शर्मा ने कहा कि सोनभद्र प्राकृतिक संपदा, पहाड़ों, वनों और जलस्रोतों से समृद्ध है, इसलिए विकास के साथ प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने व्यापारी पदाधिकारियों और व्यापारियों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, दीप सिंह पटेल, अभिषेक केसरी, पंकज कनोडिया, अभिषेक साहू, अमित अग्रवाल, जसकीरत सिंह, सूर्या जायसवाल और विनय जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.