देश के टॉप 5 सबसे बड़े हाईवे: NH 44 से लेकर NH 30 तक की पूरी जानकारी

नई दिल्ली। भारत में यात्रा को आसान और तेज बनाने के लिए नेशनल हाईवे (NH) नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इनमें से कई हाइवे देश के एक छोर को दूसरे से जोड़ते हैं। आइए जानते हैं भारत के पांच सबसे लंबे हाईवे कौन से हैं और वे किन राज्यों से होकर गुजरते हैं।

नंबर 1 पर NH 44: श्रीनगर से कन्याकुमारी
यह देश का सबसे लंबा हाईवे है, जो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से शुरू होकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाता है। इसकी लंबाई करीब 3,745 किलोमीटर है। यह हाइवे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु को जोड़ता है। पहले इसे NH-7 कहा जाता था।

नंबर 2 पर NH 27: पोरबंदर से सिल्चर
3,507 किलोमीटर लंबा यह हाईवे भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात के पोरबंदर से शुरू होकर असम के सिल्चर तक जाता है। यह राजमार्ग गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से होकर गुजरता है।

नंबर 3 पर NH 48: दिल्ली से चेन्नई
2,807 किलोमीटर लंबा यह हाईवे देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होकर दक्षिण भारत के चेन्नई तक जाता है। यह मार्ग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु को जोड़ता है। यह हाइवे कई प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु से होकर गुजरता है।

नंबर 4 पर NH 52: संगरूर से अंकोला
2,317 किलोमीटर लंबा NH 52 पंजाब के संगरूर से शुरू होकर कर्नाटक के अंकोला तक जाता है। यह हाइवे हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को पार करते हुए कर्नाटक में समाप्त होता है। यह उत्तर से दक्षिण भारत को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

नंबर 5 पर NH 30: सितारगंज से इब्राहिमपट्टनम
2,040 किलोमीटर लंबा NH 30 उत्तराखंड के सितारगंज से शुरू होकर आंध्र प्रदेश के इब्राहिमपट्टनम तक जाता है। यह हाइवे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ता है।

NHAI देखरेख करती है निर्माण और रखरखाव
इन सभी नेशनल हाईवे का निर्माण और रख-रखाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करती है, जो भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.