आज फरीदाबाद में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ

फरीदाबाद 07 फरवरी ( एम पी भार्गव ): केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज भव्य सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में बने उड़ीसा मंदिर में माथा टेका और विभिन्न प्रदेशों के पवेलियन का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि रंग, कला, शिल्प, संस्कृति, संगीत एवं सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने वाला यह मेला “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” का अनूठा संगम है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच प्रदान करता है, बल्कि देश-विदेश के कलाकारों और हस्तशिल्पकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है।

मेले की खास बातें
इस वर्ष मेले की थीम राज्य ओडिशा को बनाया गया है।
देश-विदेश के 20 से अधिक देशों के शिल्पकार अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं।
पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जा रहा है।
हस्तशिल्प उत्पादों और स्वदेशी वस्त्रों के स्टॉलों पर भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।
इस मेले का उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प एवं संस्कृति को बढ़ावा देना और कारीगरों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह मेला 17 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों पर्यटकों के आने की संभावना है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.