वाराणसी-छपरा रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान, 400 यात्री पकड़े गए

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा गाजीपुर सिटी स्टेशन को आधार बनाकर वाराणसी सिटी-छपरा रेलखंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक पी.एन. मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न एक्सप्रेस, मेमू और सवारी ट्रेनों में सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 400 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे रेलवे ने करीब 2.20 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया। जांच के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें और रेल नियमों का पालन करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.